हम अपना समय को रोज़ इन इन चीजों में घंटों बर्बाद करते जाते हैं - जिसको हम Daily Life में इस्तेमाल भी करते हैं
हम अपना समय को रोज़ इन इन चीजों में घंटों बर्बाद करते जाते हैं - जिसको हम Daily Life में इस्तेमाल भी करते हैं
दोस्तों आज के समय में सभी लोगों का यही कहना कि मेरे पास Time नहीं हैं |लेकिन सच यह है कि हमारे पास Time की कमी नहीं है, दुनिया में सभी लोगों के लिए दिन-रात 24 घंटे का ही हैं किसी के लिए अलग से समय ज्यादा नहीं है |कुछ लोग इन्हीं समय का सही से इस्तेमाल कर के अपने जीवन में बहुत ही आगे निकल जाते है,तो कुछ लोग सिर्फ एक लाइन बोलता है ,मेरे पास Time नहीं हैं|
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि हम रोज किन-किन तरीकों से अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं — और कैसे इसे सुधार सकते हैं।
1. बिना मतलब का मोबाइल चलना
हम रोज़ सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल लेकर चलाने लगते हैं जो हमारी सुबह का 20- 30 मिनट बिना मतलब का Social Media,intertenment video ,reels scroll देखने में चला जाता हैं जिससे हम सुबह जल्दी उठने के बजाए बिस्तर से घंटों देर बाद उठते हैं |
और सच बात तो ये हैं हम मोबाइल लेते है थोड़ा समय के लिए लेकिन कब हमारा घंटों समय बर्बाद हो जाता हैं हमें पता भी नहीं चलता हैं|
2. फालतू मनोरंजन में समय गंवाना
बिना मतलब के Game खेलना,TV देखना और अपनी मनोरंजन के लिए क्रिकेट देखना,IPL Cricket पूरा महीनों तक देखना जो हमारी Daily का 2-3 घंटे समय ले लेती हैं - और ये सब समय की बड़ी बर्बादी है , मनोरंजन हमारे लिए जरूरी है लेकिन लिमिट में|
3. ज़रूरत से ज़्यादा सोना
देखिए दोस्तों नींद हमारे लिए बहुत ही ज़रूरी है लेकिन जरूरत से ज्यादा सोना समय की बर्बादी होती है - जहां हमारे लिए 6-8 घंटे की नींद ज़रूरत होती है वहीं कुछ लोग 10-12 घंटे भी सोते है और आलस के कारण सुबह जल्दी भी नहीं उठ पाते है तो यहां पर हम अपनी कीमती समय को खो रहे हैं|
4.बेकार की बातों में समय बर्बाद करना
मित्रों हम अपने दोस्तों के साथ बिना मतलब कि बातों में घंटों बर्बाद कर देते हैं जैसे दोस्त हमसे बात करेगा अपनी Girlfriend के बारे में, यहां वहां घूमने जाने के बारे में जो हमारी carier के लिए अच्छी बात नहीं है
Note - कुछ बात जरूरी होती हैं लेकिन हर समय नहीं|
5. काम को टालना (Procrastination)
दोस्तों हम बहुत ही काम को अभी कर सकते हैं लेकिन आलस के कारण हम उस काम को कल के लिए टाल देते हैं हम अक्सर सोचते है इस काम को कल कर लेंगे लेकिन यही कल कभी आता नहीं और काम बढ़ता चला जाता हैं|
इसलिए याद रखें जो काम आज हो सकता है उसे आज ही कर ले कल के भरोसे कभी ना रहे|
6.बिना कोई प्लान के पूरा दिन बिताना
दोस्तों अगर हम कल पूरा दिन क्या करने वाले है, सोने से पहले ही प्लान कर लेते है तो कल सुबह उठते ही उसी काम में लग जाते है !अगर आपके दिन का कोई प्लान नहीं है तो आप अपने समय को खुद ही बर्बाद कर रहे हैं
इसलिए याद रखें अपने अगले दिन का प्लान सोने से पहले ही कर ले !
समय बचाने के छोटे छोटे Point 👇
- Screen Time कम रखें
- Daily समय schedule बनाएं
- अपने Goals Clear रखें
- कुछ नया सीखने में समय लगाए
- जो काम आज हो सकता है उसे आज ही कर लें
Conclusion:-
समय हमारे लिए बहुत ही कीमती चीज हैं इसे कभी भी व्यर्थ मत गंवाना जो समय चला जाएगा वो कभी वापस नहीं आता |
इसलिए जो समय का कद्र करेगा वहीं जीवन में आगे बढ़ेगा|टी
तो आज से अपनी सोच बदलो और कभी भी ये नहीं कहना कि मेरे पास Time नहीं हैं , आप बोलना मै समय का सही इस्तेमाल करूंगा




