Family से दूर कमाने वालों का दर्द और संघर्ष
दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि जो आदमी अपनी Family से दूर रहकर दूसरे शहर में कमाने जाते हैं|तो उसकी लाइफ में किन किन संघर्षों का सामना करना पड़ता है|कैसे लोग अपनी Family, अपने बाल बच्चों के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी दांव पर लगा देते हैं |
घर से दूर कमाने की वजह:- दोस्त आज की इस जमाने में बढ़ते बेरोजगारी के कारण हमें अपनी शहर में काम नहीं मिल पाते हैं और साथ में जनसंख्या तेजी से बढ़ रहे हैं|जिससे लोग पलायन के करना अलग अलग शहरों में काम करने जाते है|घर छोड़ने की वजह हर किसी के लिए अलग होती है, लेकिन दर्द लगभग एक जैसा होता है। कोई अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकलता है, तो कोई घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए। जब एक आदमी घर से बाहर कमाते है तभी उसका Family का खर्चा और बच्चे की पढ़ाई, दावा इलाज अच्छे से हो पता हैं यानि घर से दूर कामना आदमी की मजबूती होती है|
Family से दूर रहने का दर्द:- दोस्तों जिस समय हम घर से बाहर के लिए निकलते है तो हमारा मन Emotional हो जाता हैं और हल्की सी हमारे आंखों में नमी सी छा जाती हैं |जब हम बाहर काम करने जाते है तो हमारा दिन तो जैसा तैसा निकल जाता है लेकिन जब रात होती तो हमें अपनी मां, बहन,भाई और पिता की याद आने लगती हैं जिसे हम शब्दों में बया भी नहीं कर सकते |और सबसे ज्यादा हमें घर और Family की याद तब आती है जब कोई पर्व - त्यौहार आती हैं |त्योहार पर जब हम अपने परिवार के साथ नहीं होते हैं, तब अकेलापन और ज्यादा महसूस होता है। तो फोन पर बात करके दिल को थोड़ी तसल्ली मिलती है |माँ के हाथ का खाना, पापा की बातें, घर का वो अपनापन सब कुछ याद आता है।
काम का दबाव होना (Work Pressure):- बाहर में काम का दबाव होता हैं ,लंबे Duty, रात रात भर काम करना पड़ता हैं|अगर हम सही से काम नहीं किया तो वहां से हमको काम से निकाला जा सकता है |इसी बात का डर बना रहता है |
पैसों की जिम्मेदारी:- हर महीने हमें अपनी कमाई घर पर भेजनी पड़ती है ताकि हमारा परिवार अच्छे से चल पाय|कई बार मन करता है कि थोड़ा बहुत पैसा अपने लिए भी खर्च करें, लेकिन फिर परिवार की जरूरतें याद आ जाती हैं। ऐसे में हमें अपनी खुद की जरूरत को ignore करनी पड़ती हैं|
बहन की शादी का कर्जा चुकाना:- दोस्तों यह भी कुछ लोगों की मजबूरी हो जाती हैं, ख़ासकर घर के बड़े बेटे के लिए क्योंकि घर में उस समय पिता के अलावा कोई भी कमाने वाला नहीं होता हैं तो घर के बड़े मजबूरन अपनी पढ़ाई छोड़ कर के कर्जा चुकाने के लिए बाहर निकल जाते हैं|
अकेले रहना और manage करना:- बाहर में हमारा कोई अपना नहीं होता है , हमें खुद खाना बनाना पड़ता, बर्तन धोना पड़ता और साथ में कपड़े धोना, कमरे का किराया देना, हर खर्च का हिसाब रखना भी पड़ता है |अगर हम यहां बीमार पड़ जाते हैं तो मुश्किल और बढ़ जाती है , तब हमको उस समय अपने Family की याद बहुत आती हैं |
Mental Stress और अकेलापन:- कभी कभी दिमाग में ऐसे Negative सोच आते रहते हैं जैसे यह मै क्यूं कर रहा हु, इसमें मेरा Future नहीं हैं, मैं इस काम लिए नहीं बना मुझे और आगे बढ़ना,पैसा ज्यादा कमाना है|कभी हमको अकेलापन महसूस होने लगता हैं| ऐसे में हमें depression feel होने लगता हैं|
मोबाइल से घर पर बात करना:- दोस्तों जब भी हम अपनो से ,अपने परिवार से फोन पर बात करते हैं Video Calling तब हमारे दिल को तसल्ली मिलती है|हमें अपना वही घर परिवार, दोस्त सब देखने को मिलता है जिससे हमारी अंदर एक मोटिवेशन पैदा होती हैं पैसे कमाने की|
बाहर की जिंदगी से क्या सीख मिलती हैं:- बाहर की जिंदगी से हमें यह सीख मिलती हैं कि हमें खुद ही strong बनना पड़ता है, हम परिवार के बिना भी रहना सीख जाते हैं|selp depended हो जाते हैं|और पैसों की क्या वैल्यू होती हैं,समझने लगते हैं|पैसा कैसे कमाया जाता है वह सीख जाते हैं




